छत्तीसगढ़

CG : स्टील प्लांट में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, जेसीबी ऑपरेटर लोडर चालक समेत 5 गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट से लाखों रुपये मूल्य के एस.एस. स्क्रैप पाइप की चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर कंपनी के भीतर रखे स्क्रैप पाइप को चोरी कर बाहर निकालने और बेचने की साजिश रची थी। एनआरवीएस स्टील लिमिटेड, पूंजीपथरा के प्रबंधक पवन अग्रवाल द्वारा दिनांक 06 जून 2026 की रात्रि थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड की जांच के दौरान लगभग 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 08 हजार रुपये है, चोरी होना पाया गया।

रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान थाना प्रभारी के सक्रिय सूचनातंत्र मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गया एस.एस. पाइप जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है और कुछ लोग उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने एनआरवीएस स्टील प्लांट के पीछे क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में सभी आरोपियों ने संगठित होकर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी के किल्न से निकाले गए खराब एस.एस. पाइप को फ्लाई ऐश (डस्ट) के भीतर छिपाकर प्लांट से बाहर निकालने की योजना बनाई गई थी।

योजना के तहत आरोपी बृज कुमार खटकर (प्लांट जेसीबी आपरेटर) ने जेसीबी के माध्यम से स्क्रैप पाइप को फ्लाई ऐश में दबाया। इसके बाद प्लांट के लोडर चालक दीपक कुमार कश्यप ने पाइप को ट्रेलर क्रमांक CG 13 D 6980 में लोड किया और उसके ऊपर फ्लाई ऐश भर दी। ट्रेलर चालक नंदकिशोर विश्वकर्मा चोरी के माल को प्लांट से बाहर निकालकर गेरवानी क्षेत्र में ले गया, जहां पाइप को छिपाकर रखा गया। बाद में आरोपी करन श्रीवास की ईको वाहन क्रमांक CG 13 BH 7556 में आरोपी राजेश पटेल के साथ मिलकर पाइप को लोड कर तराईमाल जंगल में छिपा दिया गया था। आरोपियों की समय मिलने पर चोरी के माल को बेचकर रकम आपस में बांटने वाले थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तराईमाल जंगल से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप तथा परिवहन में प्रयुक्त ईको वाहन CG 13 BH 7556 बरामद किया।

विवेचना में आरोपियों द्वारा पूर्व योजना बनाकर संगठित रूप से अपराध कारित करना पाए जाने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. नंदकिशोर विश्वकर्मा पिता बिहारी विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेहदा, थाना लावालंग, जिला चतरा (झारखंड), हाल मुकाम पूंजीपथरा 2. राजेश कुमार पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी बगबुड़ा, थाना पूंजीपथरा। 3. करन श्रीवास पिता लालाराम श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा 4. दीपक कुमार कश्यप पिता राजकुमार कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी रूगदा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम गेरवानी। 5. बृज कुमार खटकर पिता सुरीतराम खटकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्वालिनडीह, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम गेरवानी। जब्त मशरूका :- 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप – कीमत 1,08,000 रुपये ईको वाहन CG 13 BH 7556 – कीमत 8,00,000 रुपये कुल बरामदगी : 9,08,000 रुपये

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

30 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

33 minutes ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

43 minutes ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

47 minutes ago
CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…

51 minutes ago
CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

भिलाईनगर । आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर…

1 hour ago