छत्तीसगढ़

CG : स्मार्ट एवं सतत कृषि को लेकर युवाओं ने रखे नवाचार, लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ वीबीवाईएलडी गोलमेज सम्मेलन …

दंतेवाड़ा : माई भारत एवं भोर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वीबीवाईएलडी (विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग) गोलमेज सम्मेलन का आयोजन लाइवलीहुड कॉलेज, दंतेवाड़ा में  किया गया। सम्मेलन का विषय “स्मार्ट एवं सतत कृषि के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाना” रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और स्थानीय अनुभवों के आधार पर उनके सुझावों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बस्तर की पारंपरिक कृषि पद्धतियों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और वैज्ञानिक सोच से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है तथा कृषि को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है। परिचर्चा सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश ने मौसम आधारित कृषि प्रबंधन, आंकड़ों पर आधारित खेती तथा उन्नत बीजों के उपयोग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वनस्पति वैज्ञानिक श्री गणेश निषाद ने लघु वनोपज, स्थानीय जैव-विविधता के संरक्षण एवं उसके वैज्ञानिक विपणन की आवश्यकता बताई। वहीं जैविक खेती विशेषज्ञ सुरेश नाग ने प्राकृतिक खेती को लागत घटाने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया। 

खुले संवाद सत्र में युवाओं ने कृषि उद्यमिता, डिजिटल कृषि, बाजार से बेहतर जुड़ाव, किसानों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में प्राप्त सभी सुझावों को संकलित कर नीतिगत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे संबंधित शासकीय एवं प्रशासनिक विभागों को भेजा जाएगा ताकि भविष्य की कृषि नीतियों में युवाओं के विचारों को स्थान मिल सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जिला रोजगार अधिकारी अमित वर्मा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा प्रतिभागी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान…

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान…

नजदीकी सीएससी, समिति या संबंधित आरएईओ से संपर्क कर स्वयं भी पंजीयन प्रक्रिया कर सकते…

7 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र…

CG : सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र…

पिता ने नजदीकी सेवा-सेतु केन्द्र से किया आवेदन, बिना भागदौड़ समय पर मिली सुविधा रायगढ़…

9 minutes ago
CG : डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण…

CG : डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण…

पीएम विद्यालय घरघोड़ा में स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष फोकस रायगढ़ । नवीन शिक्षा सत्र…

12 minutes ago
CG : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

CG : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में…

14 minutes ago
CG : जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई को…

CG : जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई को…

सक्ती । जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई 2026 को…

21 minutes ago
CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

दंतेवाड़ा । जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा राजस्व…

24 minutes ago