CG : स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: बैगा पारा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

खुले में शौच के दुष्परिणाम बताए, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों पर विशेष जोर

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पराडोल अंतर्गत बैगा पारा में ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों को शौचालय निर्माण के महत्व से अवगत कराया गया तथा खुले में शौच से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि शौचालय का नियमित उपयोग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह पूरे समुदाय को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मौसमी बीमारियों से बचाव पर विशेष जोर
अभियान के दौरान गर्मी के मौसम में फैलने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, लू, उल्टी-दस्त आदि से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने साफ एवं उबला हुआ पानी पीने, भोजन को ढक कर रखने, नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।

शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील
ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर शीघ्र शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि गांव को खुले में शौच मुक्त बनाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आ रहा है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

7 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

8 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

8 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

8 hours ago