छत्तीसगढ़

CG : स्वच्छ पालिका स्वच्छ शहर बनाने की मुहिम

 महासमुंद स्वच्छ पालिका स्वच्छ शहर अभियान के तहत शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान का रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने सुबह शहर के रेलवे स्टेशन रोड, मुख्य मार्ग व विभिन्न वार्डों में चल रही सफाई व्यवस्था का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पालिका के सफाईकर्मियों को नालियों की बेहतर तरीके से सफाई के साथ ही प्रत्येक स्थानों से सफाई के बाद कचरे का उठाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर वासियों से भी शहर को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में कार्य करते हुए पालिका का सहयोग करने की अपील की।

महिलांग ने नागरिकों से कहा कि आपके सहयोग से ही महासमुंद शहर को स्वच्छता रैंकिंग में स्थान मिलेगा। इसके लिए आप सभी को मिशन क्लीन सिटी के निर्देश के तहत घरों से निकलने वाले गिला व सूखा कचरे को अलग-अलग रखने के साथ अपने घर के आसपास का स्थान साफ इस पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने नागरिकों से नालियों में कचरा नहीं डालने की अपील भी की।

kgnews

Recent Posts

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

46 minutes ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

56 minutes ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

2 hours ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

2 hours ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

2 hours ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

2 hours ago