कोरबा। जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में 9 जून की रात एक नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मीरा रिसॉर्ट के सामने हुई इस घटना में ड्राइवर ने तीन कारों और एक एक्टिवा को टक्कर मारी। इसके बाद कार नगर निगम के डिवाइडर से जा टकराई।
घटना का पूरा वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर अनियंत्रित होकर एक.एक कर गाड़ियों को टक्कर मारता गया। घटना के समय कोई व्यक्ति मौके पर नहीं थाए जिससे जनहानि नहीं हुई। वाहन मालिकों का कहना है कि वे रोज की तरह अपनी गाड़ियां घर के बाहर खड़ी की थीं। रात में टक्कर की आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो गाड़ियां क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार,…
कवर्धा। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों में बिछाए जा रहे अवैध विद्युत…
रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी…
रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी (ज़ोन-27) द्वारा विमतारा हॉल,…
बिलासपुर. जिले के तखतपुर में पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है. थाना में पूर्व…