CG : हड़ताली NHM कर्मचारियों पर सरकार सख्तरू नो वर्क-नो पे के बाद अब बर्खास्तगी की चेतावनी

रायपुर । नियमितीकरण सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हफ्तेभर से ज्यादा समय से आंदोलनरत नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) कर्मचारियों पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि संविदाकर्मी काम नहीं करेंगे तो भुगतान भी नहीं मिलेगा। इसी आधार पर विभाग ने नो वर्क-नो पे का नोटिस जारी कर दिया है।

अब सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू होगी। रायगढ़ कोरिया सहित कई जिलों के CMHO ने कर्मचारियों को पत्र जारी कर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है।

दूसरी ओर एनएचएम संघ ने सरकार के आदेश को दमनकारी बताया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित मिरी ने कहा कि पूरे महीने का वेतन काटना अन्यायपूर्ण है और समाधान संवाद से ही निकल सकता है।

गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारियों की 22% वेतन वृद्धि ट्रांसफर नीति और 30 दिनों के मेडिकल अवकाश की मांग पर सरकार पहले ही सहमत हो चुकी है। लेकिन नियमितीकरण का मामला केंद्र सरकार की सहमति पर अटका हुआ है।

राजधानी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों में 18 अगस्त से जारी हड़ताल से प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में एनएचएम के तहत करीब 16 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

9 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

10 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

10 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

10 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

10 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

10 hours ago