छत्तीसगढ़

CG : हड़ताल में बैठे सफाई कर्मियों को अरुण वोरा का मिला समर्थन, निगम को दो टूक कहा

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के सफाई कर्मियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। बीते सात दिनों से प्लेसमेंट और मिशन क्लीन सिटी वर्कर अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। अब पूरे दुर्ग शहर में चरमराई हुई सफाई व्यवस्था से जनता परेशान हैए लेकिन निगम प्रशासन अब तक मौन है।

लेकिन आजए इस आंदोलन को वो मजबूती मिली जो अक्सर बड़े बदलाव की शुरुआत होती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने स्वयं धरना स्थल पहुँचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ायाण् धरना स्थल से निगम प्रशासन और जिला प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए वोरा ने कहाए ष्सफाई कर्मी शहर व्यवस्था को व्यवस्थित करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी मांगों को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। निगम प्रशासन और जिला प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

अरुण वोरा ने निगम की महापौर व आयुक्त से इस विषय में सीधी बातचीत की और शीघ्र समाधान की मांग रखी। साथ ही धरना स्थल से ही मंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ मुख्यमंत्री से संपर्क कर शहर की स्थिति सुधारने की अपील की। वोरा ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से फोन पर बातचीत की। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि “आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है, समाधान जल्द निकलेगा।”

वोरा ने दो टूक कहा, “मैं यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक परिवार के सदस्य की भांति मौजूद हूं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, “कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।” वोरा ने चेतावनी दी कि यदि निगम और जिला प्रशासन ने अब भी त्वरित व ठोस कदम नहीं उठाए, तो शहर को और अधिक अव्यवस्था और जनआक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

क्या हैं सफाई कर्मियों की प्रमुख माँगें?

* टीआईसी कार्ड (अस्थाई पहचान पत्र) अब तक जारी नहीं किया गया।

* भविष्य निधि फंड की राशि अभी तक पीएफ ऑफिस में जमा नहीं की गई।

* न्यूनतम वेतन नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

* गर्मी के मौसम में दोपहर 12 बजे छुट्टी की परंपरा खत्म कर दी गई।

* अनुपस्थिति पर एक नहीं, दो दिन का वेतन काटा जा रहा है।

* बीमार कर्मी की जगह परिवार के सदस्य को काम पर रखने की मांग भी उठी।

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की…

8 minutes ago
राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क एचपीवी…

11 minutes ago
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में…

19 minutes ago
CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए…

21 minutes ago
राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

अंबागढ़ चौकी , तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी द्वारा साहू सामुदायिक भवन में कॅरियर गाइडेंस,…

22 minutes ago