छत्तीसगढ़

मोहला : स्वच्छ भारत मिशन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

– ग्राम पंचायतों को मिलेगा नया स्वरूप, स्वच्छता मिशन को मिलेगी गति

– मॉडल ग्राम पंचायत और प्लास्टिक मुक्त ब्लॉक की दिशा में कदम

मोहला।  जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यालय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मोहला जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में आयोजित की गई। कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की कार्य योजना तैयार करने एवं जिन सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है उन सामुदायिक शौचालयों तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन शेड में भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पानी उपलब्ध कराने निर्देश दिए।

सामुदायिक शौचालयों, ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सामुदायिक सोकपीट का नवीन कार्ययोजना बनाते समय ग्राम की आबादी, उसकी उपयोगिता, जल का स्पेसिफीक स्रोतो आदि का भलीभांति परिक्षण कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया एवं जिले के सभी ब्लॉकों में चयनित एक एक ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने तथा सांसद आदर्श ग्राम योजना में चिंहाकित ग्राम दनगढ़ मोहला की कार्य योजना बनाने, उन ग्रामो मे निर्मित अधोसंरचनाओ को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। स्कूलों एवं आँगनबाडिय़ो मे स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, प्रति शनिवार स्वच्छता तिहार चलाये जाने हेतु, विश्व पर्यावरण दिवस 22 मई से 5 जून तक विशेष कैमपेन चलाने एवं गतिविधियों को एमआईएस मे एंट्री करने हेतु निर्देश दिया गया।

विकासखंड को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट को क्रियाशील करने, क्रय विक्रय पंजी संधारण करने एसएलडब्ल्यूएम के कचरे को प्लास्टिक वेस्ट यूनिट तक लिंकेज के लिए ई रिक्शा लोडर का प्रस्ताव उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया। स्वच्छता ग्राहियों की आय का स्रोत बढ़ाने की दिशा मे कार्य करने हेतु एवं सभी स्वच्छ भारत अंतर्गत सभी गतिविधियों को क्रियाशील करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति सदस्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भारती चन्द्राकर, सभी सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, प्रभारी जिला समन्वयक, विकासखंड स्वच्छता अधिकारी खंड समन्वयक उपस्थित रहें।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

8 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

8 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

8 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

8 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

8 hours ago