छत्तीसगढ़

CG : हत्या की साजिश मामले में 5 साल से फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार…

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2021 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगंगपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या की साजिश में शामिल लोगों को देशी कट्टा और कारतूस उपलब्ध कराने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला वर्ष 2021 का है।

उस समय तत्कालीन थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक परिवेश तिवारी पुलिस टीम के साथ टाउन पेट्रोलिंग और अपराधियों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंगालीपारा गली नंबर-3 के पास कुछ युवक गंभीर वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की थी। मौके से सुमेश कश्यप निवासी ग्राम नेवसा, थाना रतनपुर को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि वह अपने साथियों रॉकी उर्फ करण कश्यप और किशन कश्यप के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते मोंटी कश्यप की हत्या की योजना बना रहा था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए हथियारों की व्यवस्था बाहर से की गई थी। आरोपी समूह ने ओडिशा के राजगंगपुर निवासी कुंदन सागर उर्फ कुंदन शा से देशी कट्टा और कारतूस प्राप्त किए थे। मौके पर पुलिस ने सुमेश कश्यप के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक कारतूस तथा रॉकी उर्फ करण कश्यप के कब्जे से एक कारतूस बरामद किया था। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया गया था, लेकिन हथियार उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी कुंदन सागर घटना के बाद से फरार चल रहा था।

लगातार कई वर्षों तक उसकी तलाश जारी रही। इस दौरान चौकी मोपका पुलिस और सरकंडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगंगपुर स्थित सिंधी मोहल्ला क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी कुंदन सागर उर्फ कुंदन शा (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1371/2021 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 115, 120-बी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही अब पूरी साजिश से जुड़े सभी प्रमुख आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

इससे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल और फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, और किसी भी स्थिति में ऐसे आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय पुलिस टीम की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि यह मामला पिछले पांच वर्षों से लंबित था और आरोपी लगातार गिरफ्त से बच रहा था।

kgnews

Recent Posts

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

30 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

1 hour ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

1 hour ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

1 hour ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

1 hour ago
CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…

1 hour ago