छत्तीसगढ़

CG : 21 लाख की ठगी, रायपुर में कोचिंग सेंटर बंद कर डायरेक्टर फरार

रायपुर। यूपीएस, पीएससी, व्यापमं की भर्ती परीक्षा में पास कराने और नौकरी लगाने का झांसा देकर कौटिल्य एकेडमी ने एक दर्जन छात्रों से 21 लाख की ठगी कर ली है। डायरेक्टर ने खुद छात्रों से पैसा लिया है। उसके बाद कोचिंग में ताला लगाकर भाग गया। छात्र कोचिंग के चक्कर काट रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि वहां के कर्मचारियों और शिक्षकों को सैलरी भी नहीं मिली है। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि पवन तांडेश्वर और रूबी मजूमदार ने जीई रोड डंगनिया इलाके में कौटिल्य एकेडमी शुरू की थी। यह एकेडमी यूपीएससी, पीएससी और व्यापमं की भर्तियों की तैयारी कराती थी।

कोचिंग का दावा था कि उनकी संस्थान से कई आईपीएस, आईएएस, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी निकले हैं। वह छात्रों को अच्छे नोट और कंटेंट देकर परीक्षा में सफल करने का दावा करती थी। सेजबहार की पलक ने तीन माह पहले 1.73 लाख रुपए देकर कोचिंग में एडमिशन लिया। उन्हें अक्टूबर में क्लास चालू करने का दावा किया था। जब वह अक्टूबर में कोचिंग पहुंची तो ताला लगा हुआ था। इनसे हुई ठगी, पुलिस में की शिकायत : यूपीएससी की तैयारी कर रही तनीशा सेठिया, प्रियंका नाग, लावण्या सातपुते ने 90-90 हजार, रोशनी जायसवाल 1.50 लाख, सायली लांगे, नेहा देवांगन, जैनब ने 1.20-1.20 लाख, दिप्ती सिंह ने 1.15 लाख, रितू यादव ने 1.10 लाख सहित अन्य छात्रों ने हजारों रुपए दिए है।

kgnews

Recent Posts

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

6 minutes ago
CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

9 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

13 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

19 minutes ago
CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

45 minutes ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

54 minutes ago