CG : हल्दी रस्म के बीच दुल्हन के पेट में उठी दर्द, ली हुई थी गर्भपात की दवा, मौत …
कोरिया। जिले की रहने वाली एक युवती की शादी होने वाली थी। घर पर मंडप सज गया था और शादी की रस्म शुरू हो गई थी, लेकिन इसी बीच लड़की की तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही इस पूरे मामले में डॉक्टरों ने जो खुलासा किया वो चौकाने वाला है। डॉक्टरों से मिले रिपोर्ट के मुताबिक़ लड़की 4 माह की गर्भवती थी और उसने गर्भपात की गोलियां खा ली थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। शादी के पहले युवती के गर्भवती होने और मौत से परिजन सदमे में है तो वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल बताया जा रहा है कि कोरिया जिले की रहने वाली एक युवती की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी। 22 अप्रैल से उंसके घर पर शादी की रस्म शुरू हो गई थी। इसी बीच 22 अप्रैल को ही युवती ने पेट दर्द की शिकायत परिजनों से की जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत बिगड़ता देख उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर किया गया। यहां ईलाज के दौरान पता चला कि युवती 4 माह की गर्भवती है और उसने गर्भपात की गोलियां खा ली थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वही आशंका है कि युवती का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था जिससे वो गर्भवती हो गई थी और शादी होने की वजह से वह गर्भपात कराना चाहती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…