कांकेर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. रात्रि 11 बजे से ग्रामीण मचांदुर नाका पहुंचे और सुबह 4 बजे तक नाका में डटे रहे. ग्रामीणों के मुताबिक, रोजाना चारामा क्षेत्र के माहुद, हाराडुला, तेलगुड़ा, भिरौद, खरथा, किलेपार, आरौद समेत अन्य घाटों से रेत की अवैध का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है. शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है. शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण रातभर मचांदुर नाका के पास डटे रहे. रात्रि में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने गांव लौटे. ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद रात्रि में ही प्रशासन की टीम ने रेत से भरे हाईवा का पंचनामा तैयार किया. लेकिन वाहन जब्ती की कार्रवाई नहीं की. ग्रामीणों ने बताया, अवैध रूप से धड़ल्ले से रेत का खनन किया जा रहा है. रेत तस्करों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही. खनिज माफिया एनजीटी के आदेशों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे.
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…