छत्तीसगढ़

CG : हाई स्कूल कंजिया में स्वास्थ्य विभाग जनकपुर का बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

एमसीबी, स्वास्थ्य विभाग जनकपुर के तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल कंजिया में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए मानसिक स्वास्थ्य, आयुष चिकित्सा एवं बाल नेत्र सुरक्षा विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

शिविर के दौरान छात्रों को मानसिक तनाव से निपटने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयुष चिकित्सा सत्र में प्राकृतिक जीवनशैली, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दैनिक दिनचर्या में सुधार के उपाय बताए गए। वहीं बाल नेत्र सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उन्हें डिजिटल स्क्रीन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा आंखों की देखभाल के आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. रमन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवपाल सिंह ने आयुष एवं प्राकृतिक चिकित्सा के लाभों पर जानकारी दी। विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान ने कार्यक्रम के समन्वय एवं प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई। नेत्र सहायक अधिकारी आर.एस. चेचाम ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समय पर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ मिलता है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

3 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

4 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

4 hours ago