छत्तीसगढ़

CG : हादसे में मृत गार्ड के परिजनों को विधायक ने दी आर्थिक मदद

भिलाई , चौहान ग्रीन वेली के गेट पर विगत दिनों शराबी युवकों द्वारा गार्ड को कार से ठोकर मारने की घटना में मृत गार्ड गणपत साहू के परिजनों से मुलाकात कर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने मानदेय से 50 हजार रुपए की सहायता दी है। उन्होंने कहा कि गणपत के परिवार की मदद के लिए वो आवश्यकता अनुसार नौकरी, आवास संबंधित हर संभव सहायता में सहयोग करेंगे साथ ही ऐसी घटनाओं को कारित करने वाले आरोपियों के मनसूबे तोडऩे कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश उन्होंने दिए हैं। आपको बता दें कि गणपत साहू मूलत: मध्यप्रदेश बालाघाट निवासी थे, उनकी पत्नी पुष्पा बाई साहू का मायका नया पारा पंचशील नगर दुर्ग में है।

गणपत और उनकी पत्नी चौहान ग्रीन वैली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हुए परिवार का भरण पोषण करते हुए विगत 15 वर्षों से दुर्ग में ही किराये के मकान में रहते हैं। उनके दो बेटे दीपक (23 वर्ष) और विनय (16 वर्ष) भी साथ ही हैं। गणपत के आकस्मिक निधन से साहू परिवार पर बड़ा संकट आया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सोमवार की रात जब परिवार से मिलने पहुंचे तो वह गृह ग्राम मध्यप्रदेश गया हुआ था।

परिजनों से फोन पर चर्चा में विधायक सेन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक से बात की और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आज सेन ने अपने मानदेय से पुष्पा बाई साहू को 50 हजार रूपये की सहायता राशि देते हुए कहा कि पुष्पा व दीपक के रोजगार के लिए भी वो हर संभव सहायता करेंगे। विधायक की पहल से आरोपी पर हत्या की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किए जाने पर भी परिजनों ने विधायक सेन का आभार जताया।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

31 minutes ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

34 minutes ago
CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

54 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

58 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

58 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

1 hour ago