CG : हार्वेस्टर रिवर्स होने से दबा किसान, मौत …
धमतरी। जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक किसान की हार्वेस्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लाला राम के रूप में हुई है, जो कि रीवागहन गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि लाला राम हार्वेस्टर बनाकर अपने घर लौट रहा था, तभी डबरी पार में चढ़ाव के कारण हार्वेस्टर फंस गया। इसके बाद लाला नीचे उतरकर हार्वेस्टर देख रहा था। इतने में हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और लाला उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने उसे गंभीर हालत में धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाला की मौत की जानकारी डॉक्टर ने भखारा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी है।
नारायणपुर । जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने…
रायपुर । किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…
रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना…
रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं…
मोहला. मोहला–मानपुर –अंबागढ़ चौकी जिले में शासन की पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत…