छत्तीसगढ़

CG : होटल के कुक ने किया सुसाइड

दुर्ग । सुपेला थाना क्षेत्र के रविदास नगर 45 वर्षीय युवक माधो दलाई ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ओडिशा का रहने वाला था, जो पिछले कई साल से भिलाई में रहकर एक होटल में खाना बनाने का काम करता था। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माधो दलाई सुपेला क्षेत्र में एक होटल में खाना बनाता था। वह रविदास नगर में पिछले 5 साल से किराए का मकान लेकर अकेले रह रहा था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसने लोगों से काफी कर्ज लेकर रखा हुआ था। कर्जदार उसे रोज पैसा देने के लिए परेशान करते थे।

पैसा न चुका पाने से कर्जदार उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। इससे वो काफी परेशान था। वो रोज की तरह रविवार की दोपहर होटल से खाना बनाकर अपने घर पहुंचा। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को 6 बजे के करीब मकान मालिक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो डायल 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जब उसे मृत घोषित कर दिया तो शव को मरचुरी में रखवा दिया गया।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

1 hour ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

1 hour ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

2 hours ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

2 hours ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago