देलावाड़ी घाट पर ओवरलोड बस रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी, सभी 50 यात्री घायल हुए

बुदनी/भोपाल

बुदनी के देलावाड़ी घाट पर एक ओवरलोड बस रेलिंग तोड़कर खाई में पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। लगभग सभी यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए।

घायलों को इलाज के लिए रेहटी और औबेदुल्लागंज के अस्पताल ले जाया गया है। घटना ग्राम पंचायत सगोनिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।

हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेहटी व औबेदुल्लागंज के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि गुप्ता कंपनी की बस भोपाल से भैरुंदा जा रही थी। लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने ढलान पर बस को न्यूट्रल कर लिया था, जिससे वह और नियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर खाई में गिर गई।

घायल यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता से रेहटी व ओबेदुल्लागंज करीब 3 से 4 एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया। अस्पताल में करीब 1 दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गुप्ता कंपनी की बस भोपाल से नसरूल्लागंज जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने ढलान पर बस को न्यूट्रल कर लिया था। हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, बस हादसे में घायल यात्रियों को रेहटी, ओबेदुल्लागंज अस्पताल ले जा गया है। रेहटी अस्पताल में 28 और 6 घायलों को औबेदुल्लागंज और बाकी को परिजन अन्य अस्पताल में ले गए। वहीं, रेहटी में भर्ती गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।

इन घायलों को रेहटी अस्पताल में भर्ती कराया गया

देवी सिंह कर्मी, महेद्र, रमा बाई, सौरभ सैनी, दुर्गा, जितेंद्र चौहान, वासु, राधिका, कृष्णा बाई, राजेश, अर्जुन सिंह, बसंती, राम स्वरूप, श्वेता प्रजापति, अभय ओझा, चंदा, सुभाष, सुमित, रामदुलारे, रामू, फूल सिंह, भीम, गणेश, भारती, आरती, दुर्गा, मुकुलाल और पुरुषोत्तम।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से…

45 minutes ago
डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

रायपुर. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त…

2 hours ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

2 hours ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

2 hours ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

2 hours ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

2 hours ago