छत्तीसगढ़

CG : होली पर्व पर बस यात्रियों के लिए मददगार होगा बस संगवारी एप

सारंगढ़ बिलाईगढ़, होली त्यौहार के अवसर पर बस यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार का बस संगवारी ऐप मददगार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवंबर 2024 में इस बस संगवारी एप को लॉन्च किया था। इस एप के माध्यम से बस यात्रियों को सभी प्रकार की जानकारी घर बैठे मिलेगी। इस एप से बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी मिलेगी। एप में पांच हजार से अधिक बसों की जानकारी मिलेगी। इस ऐप में कहां से कहां जाने के लिए स्थान का विकल्प भरना होता है, जिससे 24 घंटे चलने वाले बसों की सूची उनके निर्धारित समय के अनुसार मिलेगी।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस बस संगवारी एप, बस यात्रियों विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। इस ऐप के लॉन्च होने से पहले यात्रियों को बस की टाइमिंग पता करने के लिए बस स्टैण्ड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी का समाधान इस एप के जरिए तत्काल मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की ओर से तैयार कराए गए इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधाजनक होगा। इस एप में वर्तमान में पांच हजार से अधिक बसों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न रूट में संचालित हैं।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago