छत्तीसगढ़

CG : होली से पहले विभिन्न मिठाई दुकानों से जांच के लिए सैंपल लिए गए

अम्बिकापुर त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री बढ़ने की आशंका रहती है जिसमें सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसी क्रम में कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में और खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार जिला सरगुजा के समस्त मिठाई दुकानों का सतत एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.आर. देवांगन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार तिवारी तथा टीम द्वारा घड़ी चौक के पास स्थित मेसर्स पंचशील स्वीट्स एवं रिंग रोड के पास स्थित मेसर्स दो भाई मिठाई वाले से रसगुल्ला, मेसर्स शिवम स्वीट्स से बेसन लड्डू, मेसर्स कार्तिक होटल से बालू शाही, अंकूर फ्लोर मिल  से आटा, मेसर्स संतोष होटल से बेसन लड्डू, मेसर्स रॉय स्वीट्स से पेड़ा का नमूना लेकर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाडी रायपुर भेजा गया है।

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर से परीक्षण एवं विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन से अन्य मिष्ठान प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थों के अमानक पाए जाने पर मौके पर ही खाद्य पदार्थ के विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago