अम्बिकापुर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन उमेद सिंह चारण ने बताया कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं, उनका पुण्य स्मरण करने हेतु उनके सम्मान में प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश में “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस” 07 दिसम्बर को मनाया जाता है। इस पुनीत कार्य हेतु इस बहुमूल्य दिन को याद कर उन्होंने सभी नागरिकों से स्वेच्छा से झण्डा दिवस पर दान कर इस पवित्र कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है। यह दान की राशि से वीर नारियों के पुर्नवास, आश्रितों एवं दिव्यांग, अपंग हुए जवान और सैनिकों के कल्याण हेतु खर्च की जाती है। दान हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, अम्बिकापुर से सम्पर्क किया जा सकता है। यह दान राशि आयकर से पूर्ण रूप से मुक्त है। उनहोंने स्वेच्छा से सहृदयता पूर्वक अपने देश के लिए गर्व से दान करने की अपील की है।
डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…
रायपुर संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…
ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…
भोपाल बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…
रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…