छत्तीसगढ़

CG : 1 जनवरी से शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज, छात्रों की हाजिरी भी जल्द होगी डिजिटल

रायपुर। राज्य के सरकारी स्कूलों में आज से शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाने लगी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। 1 जनवरी से शिक्षकों की हाजिरी मोबाइल ऐप के जरिए अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत सभी शिक्षकों को विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) सीजी स्कूल मोबाइल ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग का कहना है कि नए साल की शुरुआत से ही शिक्षकों की उपस्थिति डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित की जा सके। शिक्षकों के बाद जल्द ही विद्यार्थियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज करने की तैयारी है। इस विषय को लेकर स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ को परदेसी 5 जनवरी को राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की ऑनलाइन समीक्षा बैठक लेने वाले हैं, जिसमें यह मुद्दा एजेंडे में शामिल रहेगा।

पूरे प्रदेश में लागू हुई व्यवस्था


शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विद्या समीक्षा मोबाइल ऐप के माध्यम से 1 जनवरी से पूरे प्रदेश में ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू कर दी गई है। इससे पहले इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर प्रदेश के पांच जिलों में लागू किया गया था। सफल प्रयोग के बाद अब इसे राज्यभर में लागू कर दिया गया है।

इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों के स्कूल आने और जाने की सटीक जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी। विभागीय अधिकारी किसी भी समय किसी भी स्कूल में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति की निगरानी कर सकेंगे।

वेतन कटौती का भी प्रावधान


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करता है, तो भविष्य में उनके वेतन में कटौती की जा सकती है। अधिकारियों का दावा है कि इससे शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगेगी और समय पर स्कूलों में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित हो सकेगी। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शिक्षक संगठनों का विरोध


हालांकि, मोबाइल ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज करने को लेकर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि प्रदेश के कई स्कूलों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी देना व्यावहारिक नहीं होगा। इसके अलावा शिक्षकों का यह भी कहना है कि निजी मोबाइल में कई ऐप डाउनलोड कराने से उनकी निजता और डेटा सुरक्षा को खतरा हो सकता है। संगठनों ने मांग की है कि ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने से पहले सरकार शिक्षकों को टैबलेट या सरकारी मोबाइल उपलब्ध कराए।

पहले भी फेल हो चुकी है बायोमेट्रिक व्यवस्था


कोरोना काल से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक टेबलेट के जरिए ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू की थी। इसके तहत हर स्कूल को टेबलेट दिए गए थे, लेकिन कुछ महीनों बाद यह व्यवस्था फेल हो गई। अधिकांश स्कूलों में टेबलेट अब अलमारियों में रखे हुए हैं। अब उसी के बाद मोबाइल ऐप के जरिए फिर से ऑनलाइन उपस्थिति का प्रयास किया जा रहा है।

दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क बड़ी चुनौती


1 जनवरी से शुरू हुई इस व्यवस्था को लेकर दूरस्थ इलाकों में कार्यरत शिक्षकों के सामने नेटवर्क सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। राज्य के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इन इलाकों में शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति कैसे दर्ज कर पाएंगे। इस मुद्दे पर विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है।

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

4 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

4 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

5 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

5 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

5 hours ago