छत्तीसगढ़

CG : 1-2 फ़रवरी को होगा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता क़ा आयोजन

बलौदाबाजार । जिला प्रशासन एवं जिला खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1 एवं 2 फ़रवरी 2025 को जिला स्तरीय कबड्डी, व्हॉलीबाल एवं बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बलौदाबाजार में होगा। कलेक्टर दीपक सोनी ने  गुरुवार को जिला खेल संघ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों क़ी बैठक लेकर प्रतियोगिता आयोजन के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों के आने जाने हेतु वाहन क़ी व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पेयजल, ग्राऊंड सुधार, नोडल अधिकारी क़ी नियुक्ति, निगरानी समिति गठन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देश दिए।बताया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी कबड्डी में अंडर 19 बालक -बालिका,19 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला,व्हॉलीबाल अंडर 19 बालक एवं बालिका,19 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला, बैडमिंटन अंडर 13 बालक,अंडर 15 बालक, अंडर 17 बालिका एवं सीनियर पुरुष खिलाडी शामिल होंगे।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर अतुल शेट्टे,डीईओ हिमांशु भारतीय, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago