CG : 11वीं के छात्र ने बैराज से कूदकर किया सुसाइड …
जांजगीर-चांपा. मंगलवार शाम से लापता शिवम के लौट के आने के सारी उम्मीदें उस समय खत्म हो गई जब गुरूवार सुबह कुदरी बैराज के पास पानी में उसका शव दिखा. 40 घंटे से उसकी तलाश की जा रही थी. उसके वाटसएप मैसेज, प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक व दोस्तों से बातचीत से यह अंदेशा था कि उक्त युवक ने कुदरी बैराज से नदी में छलांग लगाई है. परंतु एक आस भी थी कि हो सकता है कि उसने अपना इरादा बदल लिया हो परंतु नियति को यही मंजूर था.
बताते चले कि शंकर नगर निवासी शिवम साहू लायंस स्कूल चांपा में कक्षा 11वीं (गणित) का छात्र था, मंगलवार शाम करीब 4 बजे से लापता था. प्रत्यक्षदर्शियों और दोस्तों के मुताबिक, शिवम अपने मित्रों से यह कहकर निकला था कि वह परीक्षा में सफल नहीं हो पाया है, इसलिए वह कुदरी डेम (बैराज) में जान देने जा रहा है. घटना के समय बैराज से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने छात्र को अपना मोबाइल फेंककर पानी में कूदते देखा. चालक ने तुरंत इसकी सूचना वहां तैनात प्लांट के चौकीदार को दी और मंगलवार शाम से ही लापता छात्र की तलाश हो रही थी. जिला आपदा प्रबंधन की टीम व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शाम को अंधेरे के कारण रेस्क्यू बंद किया गया. बुधवार सुबह नदी में नहाने आये लोगों ने उसकी लाश को देखा और इसकी सूचना दी. शव बाहर निकालकर उसे परिजनों को सौपा गया.
रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों,…
रायपुर । राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए…
बिलासपुर । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन कॉलोनी के बाल संप्रेक्षण गृह (विशेष…
रायपुर । राजधानी रायपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर में सोमवार को छात्रों के…
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान …
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा पहुंचकर मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. दोपहर…