कोरबा कुसमुंडा कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए 11 फीट वाल गड्ढे में सोमवार की तड़के सुबह एक विशालकाय सांड गिर गया। इसके बाद सांड हुंकार लगाने लगा। सांड की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया। कई घंटो की मशक्कत के बाद सांड को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
दरअसल, एसईसीएल कुसमुंडा इलाके के विकास नगर कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए वाल बैठाया गया है। जहां कॉलोनी और घरों में प्रतिदिन पानी की सप्लाई दी जाती है। इस वाल को ऑपरेटर बन्द और चालू करते हैं जिसके बाद सप्लाई शुरू होता है। वाल को लगभग 11 फिट गड्डे में बैठाया गया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के सुबह दो सांड आपस में लड़ रहे थे, उसमें से एक सांड गड्ढे में गिर गया। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद अमरजीत सिंह को दी गई। जहां पार्षद और स्थानीय लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से घंटो मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने और सांड ने राहत की सांस ली।
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जबलपुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं,…
भोपाल विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों…