एसडीएम की संदिग्ध हालत में मौत, जांच के घेरे में पति सहित 3 लोग, पुलिस ने मकान किया सील

 शहपुरा

डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पहले बताया गया कि सीने में दर्द उठने के बाद पति उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में डॉक्टर की रिपोर्ट में आया है कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि किसी अफसर ने नहीं की है।

प्राथमिक जांच के घेरे में पति सहित 3 लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम सोमवार को घर की जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, डिंडौरी जिले के शाहपुरा में तैनात महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस एसडीएम की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच के घेरे में आए उनके पति मनीष शर्मा सहित तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं उनके मकान को भी सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को फॉरेंसिक टीम आने पर मकान की जांच  जाएगी। वहीं, डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही एसडीएम की मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि रविवार को शाहपुरा एसडीएम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें गंभीर हालत में  शाहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसडीएम की मौत को संदिग्ध माना जा रहै है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है।

शाहपुरा एसडीएम निशा नापित शर्मा की मौत की खबर मिलते ही कलेक्टर विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने शाहपुरा अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात कर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पहले बताया गया कि सीने में दर्द उठने के बाद उनके पति उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में डॉक्टर की रिपोर्ट में आया है कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। हालांकि, अभी तक किसी अफसर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

मौत से पहले एसडीएम निशा अपने पति मनीष शर्मा के साथ घर पर ही थीं। मनीष शर्मा ने बताया था कि निशा को दोपहर में अचानक घबराहट हुई। मैंने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने फिलहाल एसडीएम का घर सील कर दिया है। पुलिस उनके पति समेत तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच पड़ताल जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

3 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

3 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

3 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

3 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

4 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

4 hours ago