मुंगेली । मुंगेली जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पंजीयन में धीमी प्रगति को लेकर 130 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप
मुंगेली तहसील के 48, लोरमी के 46 और पथरिया के 36 पटवारियों को नोटिस दिया गया है। इन पटवारियों पर शत प्रतिशत नक्शा बटांकन, किसान पंजीयन, त्रुटिरहित गिरदावरी और ई-गिरदावरी कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप है।
लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
गौरतलब है कि शासन द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने जिले की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की थी। उन्होंने प्रगति से असंतोष जताते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राजस्व अमले की कड़ी निगरानी करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।
जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…
रायपुर । जल संसाधन विभाग के ईएनसी सजा या ता को बनाया जा सकता है…
जांजगीर। चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो…
धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…
रायपुर : बाल साहित्य और नई शिक्षा नीति को मिलेगा नया आयाम- वन मंत्री केदार…
बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…