रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई नए जिले तो बना दिए गए, लेकिन आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। विकास नहीं होने के कारण कई और अन्य सुविधाएं नहीं बढ़ रही है। ऐसा ही हाल है मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में देखने को मिल रहा है, जहां पेट्रोल की एक-एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में तीन-तीन पेट्रोल पंप हैं, लेकिन कोई हमेशा बंद रहता है तो किसी में पेट्रोल ही नहीं रहता है। ग्रामीणों की मानें तो केल्हारी इलाके में भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और नयारा कंपनी का पेट्रोल पंप संचालित है, लेकिन तीनों ही पम्प में अलग अलग कारणों से पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को ईंधन के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, पेट्रोल खत्म हो जाने पर वाहन चालकों को मजबूरी में खुले दुकान से 120 से 130 रुपए प्रति लीटर खरीदना पड़ रहा है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…
रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…
कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…
जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…
रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…