रायपुर, गरियाबंद जिले की आबकारी विभाग की टीम ने 10 नवम्बर को वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम बोकरमुडा में अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी रेवाराम सोरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बोकरमुडा, थाना पीपरछेड़ी के कब्जे से कुल 15.5 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा जब्त की गई।
आबकारी टीम ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित अधिनियम 2011) की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, रजतचंद ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदलोल गायकवाड, आरक्षक पिताम्बर चौधरी, नगर सैनिक मनीष कश्यप, संजय नेताम, महिला नगर सैनिक हेमबाई साहू, वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप एवं कुलेश्वर निषाद की भूमिका सराहनीय रही।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…