छत्तीसगढ़

CG : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सरगुजा में जिला स्तरीय गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, नोडल प्राध्यापक और अधिकारी-कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

लोकतंत्र की असली शक्ति किसी भवन में नहीं, बल्कि हर एक मतदाता में निहित हैः कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा

अंबिकापुर, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, नोडल प्राध्यापकों, कैंपस एंबेसडर और निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लोकतंत्र के असली हीरो हमारे मतदाताः संभागायुक्त
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर, सरगुजा संभाग नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र की असली ताकत किसी भवन या संस्था में नहीं, बल्कि देश के हर मतदाता में बसी है। सरगुजा की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का जिक्र करते हुए उन्होंने दूरस्थ अंचल के मतदाताओं की जागरूकता की सराहना की। दुग्गा ने विशेष रूप से उन बीएलओ (BLO) के समर्पण को नमन किया जिन्होंने स्कूलों, बरामदों और पेड़ों के नीचे बैठकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए दिन-रात परिश्रम किया। उन्होंने युवाओं से अफवाहों और प्रलोभनों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान किया।

निष्पक्ष चुनाव ही गणतंत्र की सफलता-कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र लागू होने से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था। यह इस बात का प्रतीक है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही गणतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली है जहाँ आजादी के पहले दिन से ही बिना किसी भेदभाव के सभी को समान मताधिकार मिला, जबकि कई विकसित देशों में महिलाओं को इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने निर्वाचन कार्य को ’पुनीत कार्य’ की संज्ञा देते हुए बीएलओ की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

शुद्ध मतदाता सूची से बढ़ती है निर्भीकता-एसपी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने बीएलओ के योगदान को सलाम करते हुए कहा कि जब सूची शुद्ध होती है, तभी मतदाता सक्षम और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाता है। उन्होंने मतदाताओं से ’विकसित भारत के संकल्प में भागीदार बनने के  मताधिकार के इस्तेमाल करने की अपील की।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता का महापर्व-उप जिला निर्वाचन अधिकारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर सुनील नायक राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि यह दिवस नागरिकों, विशेषकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक मार्गदर्शन में सरगुजा जिला मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर सरगुजा नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने उपस्थित सभी अधिकारियों, बीएलओ और युवा मतदाताओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नीतिपरक मतदान की सामूहिक शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल उप आयुक्त सरगुजा संभाग से खूंटे स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता व जिला स्तरीय स्वीप प्लान कमेटी के सभी सदस्य, बीएलओ, कॉलेज कैंपस एंबेसडर एवं बड़ी संख्या में युवा मतदाता उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

9 hours ago