रायगढ़। फ्लैक्स लगाने का काम कर रहे 2 युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है 11 केव्ही हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से दोनों 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गए है।
युवकों का चेहरे और हाथ जला है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, छातामुड़ा कबीर चैक क्षेत्र में रहने वाला रोहन सिंह (30 साल) और उसका चचेरा भाई दीपक सिंह (22 साल) ट्रांसपोर्ट नगर के पास महादेव मोटर्स नाम से दुकान का संचालन करते हैं। जहां गुरुवार (11 दिसंबर) की शाम वे दुकान के ऊपर फ्लैक्स लगा रहे थे। इसी दौरान रोहन सिंह दुकान के ऊपर से गुजर रहा 11 केव्ही हाईटेंशन तार के अचानक चपेट में आ गया और उसे बचाने के प्रयास में दीपक भी करंट की संपर्क में आ गया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों तकरीबन 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गए।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…