CG : 20 हजार की डिमांड, किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा प्रेमी …
बालोद. जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी ने पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को अपने झांसे में लेकर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसने उस वीडियो को वायरल करने की धमकरी देकर नाबालिग से 20 हजार रुपए की मांग की.
जानकारी मुताबिक, पूरा मामला अर्जुन्दा थाना इलाके का है. इंस्टाग्राम पर आरोपी और नाबालिग की दोस्ती हुई. धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक पहुंच गई, लेकिन आरोपी की नियत बिगड़ी और उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उसने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए के लिए ब्लैकमेल करने लगा.
घटना से घबराई युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है.
इंदौर इंदौर में आयोजित कॉन्क्लेव ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), स्वच्छ ऊर्जा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के…
सागर/ जैसीनगर जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार में शादी के तीसरे ही दिन…
रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप…
रायपुर : नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकसित बीजापुर की ओर बढ़ रहा-मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कैबिनेट…
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…
उज्जैन / भोपाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में MBBS की पढ़ाई कर रही एक छात्रा का…