छत्तीसगढ़

CG : 20-20 फीट के दो नक्सली स्मारक किए गए ध्वस्त, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बीजापुर में जवानों ने नक्सली स्मारक को जेसीबी से ध्वस्त किया है। यहां नए कैम्प डुमरीपालनार से डीआरजी बीजापुर, महिला कमांडो और दंतेवाड़ा डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। यहां सर्चिंग के दौरान जवानों को हीरोली गांव में 20-20 फीट उंचे दो नक्सली स्मारक मिले थे, जिसे संयुक्त टीम ने मिलकर स्मारकों को जेसीबी  से ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। बीजापुर में शुक्रवार को भी गंगालूर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार कैम्प से संयुक्त टीम ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया था। डुमरीपालनार के जंगल में करीब 30 फीट ऊंचा नक्सली स्मारक माओवादियों ने बनाया था, जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। वहीं कल दंतेवाड़ा-सुकमा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

26 minutes ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

37 minutes ago
रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सेहतगंज फैक्ट्री के…

48 minutes ago
भोपाल के होटलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: 99% के पास नहीं फायर NOC, बेसमेंट में चल रहे किचन

भोपाल के होटलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: 99% के पास नहीं फायर NOC, बेसमेंट में चल रहे किचन

भोपाल  दिल्ली के एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत के…

58 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

 भोपाल  मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार…

58 minutes ago
रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त…

1 hour ago