बीजापुर में जवानों ने नक्सली स्मारक को जेसीबी से ध्वस्त किया है। यहां नए कैम्प डुमरीपालनार से डीआरजी बीजापुर, महिला कमांडो और दंतेवाड़ा डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। यहां सर्चिंग के दौरान जवानों को हीरोली गांव में 20-20 फीट उंचे दो नक्सली स्मारक मिले थे, जिसे संयुक्त टीम ने मिलकर स्मारकों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। बीजापुर में शुक्रवार को भी गंगालूर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार कैम्प से संयुक्त टीम ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया था। डुमरीपालनार के जंगल में करीब 30 फीट ऊंचा नक्सली स्मारक माओवादियों ने बनाया था, जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। वहीं कल दंतेवाड़ा-सुकमा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…
जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…
कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…
हेम नारायण और ओंकार साहू के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…
सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक (जनसंपर्क) रायपुर,…