छत्तीसगढ़

CG : 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी केमिस्ट हड़ताल के संबंध में आमजन हेतु आवश्यक सूचना

अम्बिकापुर /   ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध स्वरूप जिला औषधि विक्रेता संघ सरगुजा द्वारा दिनांक 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में आम नागरिकों को आवश्यक औषधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस हेतु जिले में संचालित समस्त जनऔषधि केन्द्रों (PMBJAK), धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स, अपोलो फार्मेसी यूनिट एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दवा विक्रेता संघ को भी पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया गया है कि प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित, रोगी सेवा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा जानकारी दी गई है कि किसी भी मरीज को आपातकालीन दवा की आवश्यकता होने पर निम्न मोबाईल नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराई जाएगी-
9406224125, 9826190595, 7869041741, 7000298414 एवं 9826305240।
इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन दवा उपलब्ध कराने हेतु निम्न मेडिकल स्टोर्स को चिन्हांकित किया गया है-
सीतापुर – मेसर्स अशोक मेडिकल स्टोर – 7354111134
बतौली – मेसर्स शुभम मेडिकल स्टोर – 9926165927
लखनपुर – मेसर्स सुभाष मेडिकल स्टोर – 7566075268
उदयपुर – मेसर्स सिंह मेडिकल स्टोर – 9406272750
मैनपाट – मेसर्स शालिन मेडिकल स्टोर – 9098979899
लुण्ड्रा – मेसर्स महामाया मेडिकल स्टोर – 9406131441
आमजन से अपील की गई है कि वे घबराहट अथवा अनावश्यक दवाओं का संग्रहण न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाओं की आवश्यकता होती है, वे चिकित्सकीय परामर्श अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में प्राप्त कर सुरक्षित रखें। आपातकालीन स्थिति में शासकीय अस्पतालों, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स एवं अन्य उपलब्ध औषधि केन्द्रों से दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं रोगी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : विधायक रिकेश की पहल : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 8 योजनाओं का शुभारंभ …

CG : विधायक रिकेश की पहल : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 8 योजनाओं का शुभारंभ …

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने भारतीय जनता पार्टी…

3 minutes ago
CG : विधायक चंद्राकर ने रिसाली में 1.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

CG : विधायक चंद्राकर ने रिसाली में 1.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

रिसाली l नगर पालिक निगम रिसाली में विकास कार्य के लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित…

6 minutes ago
CG : योगिनी एकादशी 2026: जानें तारीख, पारण समय, व्रत कथा और महत्व …

CG : योगिनी एकादशी 2026: जानें तारीख, पारण समय, व्रत कथा और महत्व …

हिंदू पंचांग के अनुसार योगिनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक है। एकादशी को…

16 minutes ago
CG : क्रेन ऑपरेटर घायल, BSP में हुआ हादसा …

CG : क्रेन ऑपरेटर घायल, BSP में हुआ हादसा …

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो…

22 minutes ago
CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

दुर्ग , जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई…

27 minutes ago
CG Politics: CM साय आज BJP की अहम बैठक में होंगे शामिल, डिप्टी CM साव का बेमेतरा दौरा

CG Politics: CM साय आज BJP की अहम बैठक में होंगे शामिल, डिप्टी CM साव का बेमेतरा दौरा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे. यहां आयोजित प्रदेश…

34 minutes ago