मरवाही। मरवाही ब्लॉक के 12 स्कूलों में शनिवार को हुई अचानक छापामार कार्रवाई में 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दिलीप कुमार पटेल ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। शनिवार को स्कूलों में सुबह 7.30 से 11.30 तक “बैगलेस डे” होता है, जिसमें बच्चों को किताबों से अलग हटकर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां सिखाई जाती हैं। लेकिन इस दिन कई शिक्षक स्कूल पहुंचने में लापरवाही बरतते हैं। शिकायत मिलने पर शिक्षा अधिकारी ने छापेमारी कर स्थिति का जायजा लिया। बीईओ ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शिक्षकों में जिम्मेदारी और अनुशासन सुनिश्चित करना है। अनुपस्थित शिक्षकों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से शिक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई जा रही है।
बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम…
बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक…
विधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में शिरकत की राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…
रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…
बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…