छत्तीसगढ़

CG : 24 जुलाई तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

 कोरबा जिले में परिवार नियोजन  के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 27 जून से 24 जुलाई 2024 तक विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तीन भागों में बांटा गया है।

प्रारंभिक चरण में पखवाड़ा के सुचारू रोल आउट सुनिश्चित करने की तैयारियों पर ध्यान केन्द्रीत किया जाना है। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विषेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर किया जाएगा तथा परिवार नियोजन के महत्व के बारे में  जनता को जागरूक किया जाएगा तथा समस्त स्थानों पर कमोडिटी की उपलब्धता, सेवाओं की उपलब्धता , प्रशिक्षण इत्यादि की व्यवस्था सुनिष्चित किया जाएगा। 27 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 तक लक्ष्य दंपती पखवाड़े में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ, तथा मितानिनों के द्वारा जागरूकता हेतु सही समय पर विवाह, स्वास्थ्य जन्म अंतराल, प्रसव उपरांत परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूष सहभागिता एवं गर्भपात उपरांत परिवार नियोजन, तथा परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक की जानकारी दी जाएगी। 11 जुलाई से 24 जुलाई 2024 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पखवाड़े में लक्ष्य दंपतियों को उसकी पसंद के अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन, जिला चिकित्सालय तथा विकासखण्डों में पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को इस पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के साधन निःषुल्क उपलब्ध हैं इसमें पुरूष एवं महिला नसबंदी, निरोध, गर्भनिरोधक गोली, इंजेक्सन , कॉपर टी जैसी सुविधाए शामिल हैं। नसबंदी  उपरांत  हितग्राहियों को महिला नसबंदी हेतु रू. 2000  तथा पुरूष नसबंदी हेतु रूपये 3000 प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपील की है कि अपने परिवार को सीमित रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के अस्थाई तथा स्थाई साधन का उपयोग करें जिससे उनका परिवार सुखी और खुशहाल हो सके।

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

3 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

3 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

4 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

4 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

4 hours ago