छत्तीसगढ़

CG : 3 मार्च को चलाया जाएगा सघन पल्स पोलियो अभियान

कोरबा भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में आगामी 03 मार्च 2024 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने हेतु सीएमएचओ डॉ. केशरी की अध्यक्षता में सीएमएचओ कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला (प्रशिक्षण) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ जी एस जात्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ  अशरफ अंसारी, समस्त ब्लाक के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर्स,  खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, बीपीएम तथा मितानिन को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

कार्यशाला में पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च 2024 के संबंध में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. विनय कौशिक द्वारा पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु माईक्रोप्लानिंग, प्रशिक्षण कोल्डचौन, आब्जेक्टिव, आईईसी, माईकिंग, बूथ प्लानिंग, टीम गठन, ट्रांजिट टीम, मोबाईल टीम, हाउस टू हाउस विजिट, हाउस मार्किग, फिंगर मार्किग, एएफपी सर्वलेंस, सुपरविजन तथा रिर्पाेटिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। सीएमएचओ डॉ केशरी ने कोरबा जिले में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बताया कि भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है, पोलियो वायरस पुनः प्रवेश ना कर सके तथा भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 03 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी लेते हुए कोल्ड चेन उपकरणों की उपलब्धता, बूथ पर कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा सुपरवाइजरों की समय पर प्रशिक्षण देने तथा व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

8 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

8 hours ago