नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में पुलिस ने सफलता हासिल की है। दरअसल, नक्सलियों के आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण से तंज आकर जनताना सरकार के अध्यक्ष और दो सदस्य ने आज नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. तीनों नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे 10 हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, तीन वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि आदि मुहैया कराई जाएगी।
सुकमा में नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. इससे पहले भी राज्य के अन्य जिलों में कई नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. 2024 से अब तक 79 से अधिक बड़े/छोटे कैडर के माओवादी आत्मसमपर्ण कर चुके है।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…