छत्तीसगढ़

CG : 30 लाख की ठगी का पर्दाफाश,

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी कौशल प्रसाद कौशिक (66 वर्ष) के साथ 30.61 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 01 दिसंबर को रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की गई। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर इस बड़े फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी यशवंत पटनायक को गिरफ्तार कर लिया है, धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपी सतीश साहू और निर्मला निषाद की तलाश जारी है।

कैसे हुई ठगी ?

घटना की शुरुआत 2016 में हुई, जब गेवरा परियोजना में कार्यरत कौशल प्रसाद ने अपने सहकर्मी के रिश्तेदार निर्मला निषाद से बच्चों की नौकरी के बारे में चर्चा की। निर्मला ने रायगढ़ निवासी सतीश साहू का परिचय दिया। सतीश ने नौकरी का झांसा देकर कौशल प्रसाद से पहले 1,17,000 रुपये नकद और बैंक खातों में मंगवाए। वर्ष 2018 में सतीश ने यशवंत पटनायक निवासी ग्राम गोढ़ी, तमनार से मुलाकात कराई, जिसने जिंदल कंपनी में नौकरी दिलाने और जमीन दिलाने का झांसा देकर 29,44,800 रुपये की ठगी की। कुल मिलाकर आरोपियों ने 30,61,800 रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

जमीन के नाम पर नया झांसा

वर्ष 2022 में, यशवंत ने फिर ठगी का नया जाल बिछाया। उसने जिंदल कंपनी के सोलर प्लांट के लिए गोढ़ी गांव में जमीन चिन्हित होने और बाजार मूल्य से कम कीमत पर जमीन दिलाने का झांसा दिया। कौशल प्रसाद और उनके मित्र ने जमीन देखने गए, लेकिन गांव में जमीन या कागजात के बारे में कोई प्रमाण नहीं मिला। जब पैसे वापस मांगने की बारी आई, तो यशवंत ने अप्रैल 2024 में पंजाब नेशनल बैंक का 10 लाख रुपये का चेक व्हाट्सएप पर भेजा। बैंक जाने पर पता चला कि यशवंत का खाता दो साल पहले ही बंद हो चुका है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ठगी का शिकार होने के बाद कौशल प्रसाद ने 1 दिसंबर 2024 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना कोतवाली में आरोपी सतीश साहू, यशवंत पटनायक और आरोपिया निर्मला निषाद के विरूद्ध अप.क्र. 727/2024 धारा 420, 34 भादंवि के तहत पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी यशवंत पटनायक पिता स्व. विश्वनाथ पटनायक उम्र 49 साल निवासी ग्राम गोढ़ी, थाना तमनार जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। यशवंत ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने बैंक खाते और फोन पे के जरिए करीब 10 लाख रुपये हड़पे हैं। पुलिस ने आरोपी यशवंत पटनायक को रिमांड पर भेजा गया है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल और विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने अहम भूमिका निभाई। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल्वे को भेजा पत्र

राजनांदगांव : कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल्वे को भेजा पत्र

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा एवं आलीवारा स्थित रेल्वे…

11 minutes ago
Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की…

50 minutes ago
अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान…

1 hour ago