छत्तीसगढ़

CG : 30 दिन में रकम दोगुनी का झांसा, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी…

रायपुर । राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 30 दिन में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, खमतराई स्थित साम्राज्य रेसिडेंसी निवासी विशाल गोयल (41) को करीब पांच माह पहले 13 फरवरी की सुबह अनिका शर्मा नाम की महिला का फोन आया।

महिला ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि उसकी निवेश योजना में शामिल होने पर महज 30 दिनों में रकम दोगुनी हो जाएगी।

आरोपी महिला ने व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजकर विशाल को ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों में अपने बताए बैंक खातों में निवेश के नाम पर पांच किस्तों में कुल 20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

रकम जमा कराने के बाद न तो पीड़ित को किसी तरह का मुनाफा मिला और न ही उसकी मूल राशि वापस की गई। लगातार टालमटोल के बाद विशाल को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से बैंक खातों, मोबाइल नंबर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी तरह जांच-पड़ताल करें और दोगुने मुनाफे जैसे झूठे वादों के झांसे में न आएं।

kgnews

Recent Posts

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…

6 minutes ago
CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…

11 minutes ago
CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

21 minutes ago
हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

  भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…

22 minutes ago
CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…

24 minutes ago
CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…

26 minutes ago