छत्तीसगढ़

CG : 4 डॉक्टरों को HC से मिली राहत, फिलहाल नहीं होगी मौत केस में कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर के गोल्डी छाबड़ा डेथ केस में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपोलो अस्पताल के चार डॉक्टरों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की अवकाशकालीन बेंच ने की। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में धारा 304-ए के तहत केस दर्ज किया था। कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है। आरोपी डॉक्टरों ने पुलिस की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देगा। दयालबंद निवासी गोल्डी छाबड़ा को 25 दिसंबर 2016 को पेट में दर्द होने पर परिजन ने अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने जांच के दौरान शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसके बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया। इस बीच मामला पेंडिंग रहा। वहीं, परिजन ने हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और मेडिको लीगल संस्थान ने डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गोल्डी छाबड़ा का इलाज करने वाले डॉ देवेंदर सिंह, डॉ राजीव लोचन, डॉ सुनील केडिया और डॉ मनोज राय के खिलाफ धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। वहीं, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए डॉक्टरों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…

8 seconds ago
राजनांदगांव : पीएम आवास सूची विवाद, ग्राम सभा में महिला-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास, समय रहते टला हादसा …

राजनांदगांव : पीएम आवास सूची विवाद, ग्राम सभा में महिला-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास, समय रहते टला हादसा …

राजनांदगांव। जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना…

14 minutes ago
CG : रेत भंडारण विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद सरपंच दंपती से मारपीट का आरोप …

CG : रेत भंडारण विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद सरपंच दंपती से मारपीट का आरोप …

आरंग। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में रेत के अवैध भंडारण को लेकर गुरुवार को…

20 minutes ago
CG : मर चुके मरीज का रेफर, सिविल अस्पताल में भारी हंगामा …

CG : मर चुके मरीज का रेफर, सिविल अस्पताल में भारी हंगामा …

खरसिया। यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

29 minutes ago
CG : आज आवास मेला 2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को वितरित होंगे उपहार …

CG : आज आवास मेला 2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को वितरित होंगे उपहार …

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के…

39 minutes ago
CG : उसम से लोग परेशान, आज रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान के आसार …

CG : उसम से लोग परेशान, आज रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान के आसार …

रायपुर. राजधानी रायपुर में दो दिनों से लोग गर्मी और उसम से परेशान हैं. प्रदेश…

43 minutes ago