CG : 48 घंटे बाद मिला लापता शख्स का शव, बारिश के चलते स्टॉप डैम के मुरुम के साथ जमीन में धंसा था युवक…

महासमुंद। सिंघोडा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में बारिश के चलते नाले में बने स्टॉप डैम के धंसने से लापता हुए व्यक्ति का शव 48 घंटे बाद मिला. मृतक का शव घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर पुल के पास पानी में बहकर पहुंच गया था. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

गौरतलब है कि वह नाले पर बने स्टॉप डैम पर खड़ा था. लेकिन पानी के तेज बहाव और भीतरी रिसाव के चलते स्टॉप डैप का मुरूम अचानक अंदर धंस गया. मौके पर खड़ा बुजुर्ग शोभा राम मुरुम के साथ ही जमीन के अंदर धंस गया. आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने जैसे ही यह देखा उन्होंने अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं दिखा.

इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बीते दो दिनों से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय प्रशासन का बड़ा अमला रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा था. शोभा राम का शव पानी के तेज बहाव में बहकर 3 किमी पहुंच गया था, जिसे आज बचाव दल की टीमों ने उसे ढूंढ निकाला.

सराईपाली एसडीएम नम्रता चौबे ने बताया कि मृतक की खोज के लिए लगातार गोताखोर, पोकलेन मशीन और अन्य संसाधनों का उपयोग किया गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि शव घटनास्थल से काफी दूर तक चला गया. घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा फैल गया है. 

kgnews

Recent Posts

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

3 minutes ago
CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…

5 minutes ago
CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…

8 minutes ago
CG : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

CG : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण रायपुर, गौरेला…

16 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

CG : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

20 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार,…

24 minutes ago