तखतपुर. छत्तीसगढ़ के तखतपुर जिले में बंदर की एयर गन से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से वन्य प्रेमियों में आक्रोश है. मामले को लेकर तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृत बंदर का पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि बंदर की मौत शरीर में एयर गन की गोली लगने से हुई है. उसके शरीर से एयर गन के दो छर्रे भी बरामद किए गए हैं.
वन्य जीव प्रेमियों ने इस घटना की निंदा करते हुए तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर रेंज के रेंजर ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पीओआर (प्राथमिक अपराध रिपोर्ट) दर्ज की गई है.
फॉरेस्ट विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तखतपुर क्षेत्र में एयर गन रखने वालों की सूची तैयार की जा रही है. वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…