CG : 51 हजार की मदिरा एवं 4 लाख वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, दुर्ग जिले के आबकारी विभाग की वृत्त-भिलाई क्रमांक-03 की टीम ने आज प्रातः गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर ने त्वरित विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनदीप सिंह भाटिया, निवासी नेहरू नगर चौक, भिलाई के कब्जे से 51 हजार रूपए मूल्य की अवैध रूप से परिवहन की जा रही मदिरा और स्विफ्ट कार जब्त की। इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह भाटिया को भी गिरफ्तार किया गया। 

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु   अधिकृत 12 नग बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की तथा 48 नग बोतल मैक्डॉवेल नं. 1 व्हिस्की, कुल 45 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी बाजार कीमत 51,840 रूपए आँकी गई है, जब्त की गई। साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग की स्विफ्ट कार (सीजी 08 एफ 5491) भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रूपए है। इस प्रकार कुल लगभग 4,51,840 रूपए मूल्य की मदिरा एवं वाहन जब्त किया गया।

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल, आरक्षक संदीप तिर्की, चितेश्वरी धु्रव एवं दुर्गेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…

28 minutes ago
नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…

37 minutes ago
CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…

54 minutes ago
CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

1 hour ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

1 hour ago