छत्तीसगढ़

CG : 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े नगरीय निकाय कर्मी, हड़ताल की तैयारी…

रायपुर। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकायों के कर्मचारी 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं। इससे पहले 12 नवंबर से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने बिलासपुर में हड़ताल किया था। लेकिन शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि, 6 सूत्रीय मांगों पर शासन कोई सार्थक पहल नहीं कर रहा है। अब तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी चुनाव में परिवार सहित मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने इससे संबंधित प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर और विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है।

नगरीय निकाय के अधिकारी नहीं कर रहे आदेश का पालन

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया है कि, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों में एक से तीन माह का वेतन भुगतान लंबित है। इस बारे में विभागीय मंत्री अरूण साव ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। राज्य शासन ने 1 तारीख को वेतन भुगतान करने के लिए आदेश जारी किया है लेकिन निकायों के अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए 184 नगरीय निकाय कर्मचारियों ने 11 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है।

ये हैं कर्मचारियों की मांगे
1.लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के जरिए वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. नगरीय निकायों के प्लेसमेंट ठेका पद्धति को खत्म किया जाए।
3. ओल्ड पेंशन योजना जल्द लागू किया जाए।
4. मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
5. 12 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
6. छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

7 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago