सक्ती। सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में 8 महीने पहले हुए हत्या के मामले में आज खुलासा हुआ है. 8 महीने से घर में ही दफन शव को आज अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकाला गया.
बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने ही मिलकर अपने बड़े बेटे संदीप भारती को मौत के घाट उतार कर घर में ही दफन कर दिया था. 8 महीने से गांव वालों को घर वाले बेवकूफ बनाते रहे कि उनका बेटा बिना बताए कहीं चला गया है. 8 माह बाद जब घरेलू विवाद में मृतक की मां के मुंह से सच्चाई निकली, तो गांव में हल्ला हो गया और सूचना पुलिस तक पहुंच गई.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर खुदाई करवाई और शव को बाहर निकाला गया. हत्या में परिजन का ही हाथ बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों को हिरासत में लेकर से पूछताछ कर रही है, और घटना के पीछे की वजह तलाश में जुटी हुई है.

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…
भोपाल कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…
बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…
भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…