छत्तीसगढ़

CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा आज से 21 जून तक प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी. अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे. 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, वहीं प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएंगी, जिनमें नेताओं का प्रवास भी रहेगा. इसके बाद 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी और 21 जून को बड़े पैमाने पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रायपुर के राजीव स्मृति वन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे. वहीं, वन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री और वन मंत्री “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करेंगे.

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

31 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

36 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

38 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

39 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

44 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

45 minutes ago