CG : CM साय आज अफसरों की बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 की करेंगे समीक्षा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर आम लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं, शिकायतों और उनके निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का जल्द और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। सरकार की प्राथमिकता लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने पर रहेगी। यह भी पढ़े राजधानी में संचालित ई-रिक्शा और ऑटो के ऑनलाइन पंजीयन के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस अभियान का शुभारंभ किया। जनहित फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किए गए क्यूआर कोड और ऑनलाइन पंजीयन लिंक के जरिए ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को अगले 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया में ई-रिक्शा मालिक और चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस अभियान से राजधानी में संचालित ई-रिक्शा और ऑटो की वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा। साथ ही वाहन संचालकों का पूरा डेटा भी पुलिस के पास उपलब्ध रहेगा।
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…
भोपाल माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार…
रायपुर छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं…
रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…
भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…