छत्तीसगढ़

CG : CM साय ने ईमानदारी दिखाने वाले पत्रकार की तारीफ़ की, आनंद साहू जी की जितनी प्रशंसा की जाय, कम है …

रायपुर। CM साय ने ईमानदारी दिखाने वाले पत्रकार की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, आनंद साहू जी की जितनी प्रशंसा की जाय, कम है। साधुवाद। आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी रकम के लिए भी ईमान बेच देते हैं, वहीं बेमेतरा के वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। आज बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे उन्हें शहर के सिग्नल चौक स्थित पुराने बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर एक लावारिस बैग पड़ा मिला। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 30 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवर और 37 हजार रुपए नकद थे। लेकिन इतनी बड़ी रकम देखकर भी आनंद प्रकाश साहू का मन नहीं डोला। उन्होंने बिना देर किए बैग सीधे सिटी कोतवाली पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने जब बैग की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नगदी मिली। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बैग के असली मालिक का पता लगाकर सामान सुरक्षित लौटाने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और एसडीओपी भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोनल ग्वाला और उनकी टीम ने तेजी से जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने बैग के मालिक विजय कुमार सोनी को खोज निकाला।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

10 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

10 hours ago