छत्तीसगढ़

CG : माओवादी हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़, भारी विस्फोटक और हथियार बरामद …

नारायणपुर/गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की पुलिस को माओवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर चलाए गए संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन अंतिम प्रहार” के तहत की गई। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 01 इंसास रायफल, 02 सिंगल शॉट रायफल, 02 बारह बोर रायफल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने में उपयोग होने वाली कई सामग्री भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित माओवादियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि नारायणपुर जिले के काकूर थाना क्षेत्र से लगभग सात किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के जंगलों में माओवादियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। इसी सूचना के आधार पर 26 मई 2026 को गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के निर्देशन में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान में प्राणहिता के विशेष अभियान दल की चार टुकड़ियां, नारायणपुर डीआरजी की एक टीम तथा बीडीडीएस प्राणहिता की दो टीमें शामिल थीं। 27 मई 2026 को काकूर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बीडीडीएस टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार निर्माण सामग्री बरामद की।

बरामद सामग्री में 25 किलो आईईडी विस्फोटक, 02 क्लेमोर माइन, 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर, 500 से अधिक बीजीएल सेल और निर्माण सामग्री, 07 बीजीएल लॉन्चर, 03 ट्यूब लॉन्चर, लोहे की रॉड, दो लेथ मशीन, दो मोटर, ग्राइंडर मशीन, इन्वर्टर, बैटरी, वायर बंडल और सोलर प्लेट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क माओवादियों द्वारा हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। सुरक्षा बलों ने

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि उसका उपयोग आगे किसी भी हिंसक गतिविधि में न हो सके। यह संयुक्त अभियान गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन बी. जे., पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे तथा नारायणपुर के पुलिस उपाधीक्षक मनोज मंडावी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

7 seconds ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

8 minutes ago
CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…

11 minutes ago
CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में…

14 minutes ago
CG : व्हाट्सएप APK फाइल से ₹4 लाख की साइबर ठगी, गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार …

CG : व्हाट्सएप APK फाइल से ₹4 लाख की साइबर ठगी, गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार …

दुर्ग। ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

18 minutes ago
CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब…

26 minutes ago